-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ के निवास पर हनुमान चालीसा के पाठ संपन्न
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भोपाल स्थित निवास पर आज प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि, उन्नति व प्रदेशवासियों के स्वस्थ्य रहने की कामना को लेकर ग्यारह पंडितांे द्वारा राम दरबार सजाकर हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मधुर भजनों द्वारा हनुमान जी की स्तुति की गई, हनुमानजी का पूजन किया गया। तत्पश्चात आरती कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि उन्नति की सभी ने सामूहिक रूप से कामना की।
प्रदेश के सभी नागरिकों व लाखों कांगे्रसजनों से अपील की थी कि वे भी आज अपने-अपने घरों में या पास के मंदिरों में कोरोना के नियमों का पालन करने हुए हनुमान चालीसा का पाठ व पूजन करें। उनकी इस अपील पर प्रदेश भर में आज हनुमान चालीसा के पाठ व पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांगे्रस पदाधिकारीगण चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, प्रवीण कक्कड़, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, अभय दुबे, मो. सलीम, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, दुर्गेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




Leave a Reply