भाजपा द्वारा राम दरबार चित्र घर-घर बांटे जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समित पचोरी ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला भोपाल द्वारा राम दरबार चित्र घर-घर बांटे जाएंगे।

सभी वार्ड के बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता अपनी कॉलोनी के  मंदिर में एक दीपक जलायेगा। सुमित पचोरी ने बताया की कार्यक्रम को लेकर आज एक बैठक आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न पद अधिकारी उपस्थित हुए। सुमित पचोरी ने बताया कि 500 वर्षों से लंबी चली आ रही लड़ाई अब जाकर समाप्त हो रही है जिसमें हजारों राम भक्त कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। ऐसे सभी रामभक्त कार्यकर्ता जो ऐसे ऐतिहासिक पल को देखने के लिए हमारे बीच नहीं है उनको भी हम याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today