श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 29 मछुआरों कों गिरफ्तार किया।

श्रीलंका की नौसेना ने आज सवेरे अन्‍तर्राष्‍ट्रीय समुद्री सीमा  के पास मछली पकड़ रहे नागपट्टि‍नम के 29 तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया। उनकी तीन नौकाएं भी जब्‍त की गयी हैं।

तमिल मछुआरों को नागपट्ट‍िनम इलाके से पकड़ा गया। वे कोडियाकरई अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे, जब उन्‍हें श्रीलंकाई नौसेना ने रोका। श्रीलंका की जेल में 57 तमिल मछुआरे बंद हैं और उनकी 60 नौकाएं भी श्रीलंका के कब्‍जे में हैं। स्‍थानीय मछुआरों ने सरकार से इनकी तत्‍काल रिहाई के लिए अनुरोध किया है। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र भी लिख चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today