चिरायु अस्पताल से सीएम ने चलाई सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमित होने के बाद रविवार को चिरायु अस्पताल में इलाज के साथ सरकार भी वहीं से चलाई। कोरोना समीक्षा की तो माध्यमिक शिक्षा मंडल के सोमवार को घोषित होने वाले हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों को संदेश भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को अस्पताल के बिस्तर ही सुना और उनके संदेश के मुताबिक कोरोना समीक्षा में अफसरों को निर्देश दिए।

चौहान शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दोपहर में चिरायु अस्पताल पहुंच गए थे जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज आरंभ किया गया। इस बीच उनके कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई और टीवी लगाई गई। रविवार को दिन में उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात को सुना। इसके बाद कोरोना समीक्षा की और कई अन्य विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कोरोना संक्रमित मरीजों के मापदंड के पालन के लिए चिकित्सकों ने इंतजाम किए थे। मगर इसके बाद भी भाजपा विधायक राकेश गिरि उनके कक्ष में मिलने पहुंच गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि वे उसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, मगर वे सीएम से मुलाकात के दौरान पीपीई किट नहीं पहने थे। इसको लेकर कांग्रेस ने मुद्दा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today