-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्टस पर कार्यशाला संपन्न
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 20 जुलाई से 25 जुलाई तक”सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्ट्स” विषय पर 6 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरूणा मोहन राव द्वारा किया गया था। इस कार्यशाला में 2014, 2015, 2016 और 2017 बैच के आईपीएस अफसर एवं 37 एवं38 वे बैच के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 69 अधिकारी उपस्थित हुए।
ऑनलाईन कार्यशाला का समापन आज पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी द्वारा किया गया। समापन अवसर पर सर्वप्रथम विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव ने इस कार्यशाला की उपयोगिता के बारे में बताया तथा इस विषय की वर्तमान परिवेश में क्या उपयोगिता है, उसके बारे में भी जानकारी दी। डीजीपी श्री जौहरी ने प्रतिभागियों को कहा कि इस प्रशिक्षण को फील्ड में उपयोग करेंगे तो आप अधिक दक्षता से कर्तव्य निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं से फीडबेक भी लिया जिसमें एसपी वाहिनी सिंह, एएसपी अमित तुरानी, इंदौर तथा एसडीओ शिवेन्दु जोशी, पिपरिया ने इस वेबिनार को अत्यंत ही उपयोगी बताया।
कार्यशाला में पुलिस के परिपेक्ष्य में श्री जी.के.पाठक एवं श्री के.बी.शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। अकादमी में पदस्थ श्रीमती सुचित्रा वर्मा (एडीपीओ) द्वारा कार्यशाला के दौरान एक्ट के नवीन संशोधन एवं पुलिस के परिपेक्ष्य में एक्ट के बारे में बताया गया। सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा फील्ड में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के शंका के समाधान भी पूछे गये जिनका जवाब प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल श्री विनीत कपूर द्वारा किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मप्रपुअ भौरी, भोपाल श्रीमती रश्मि पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।




Leave a Reply