-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमित हुए
कोरोना वायरस संक्रमण मध्यप्रदेश में जिस तेजी से फैल रहा है, उसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वे चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है और कोरोना महामारी की समीक्षा के लिए उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग और प्रभूराम चौधरी को अधिकृत किया है।
सीएम चौहान के कोरोना संक्रमित निकलने पर उनके साथ पिछले दिनों जितने लोगों ने बैठक की, कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वे सभी धीरे-धीरे होम क्वारेंटाइन होकर कोरोना जांच कराने की कोशिश में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री गण भूपेंद्र सिंह, मोहन यादव, प्रद्मुम्नसिंह तोमर, विधायक यशपाल सिसौदिया, कांग्रेस से भाजपा में आए नारायण पटेल, सुमित्रा देवी कास्डेकर, भाजपा के कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, मोर्चों के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, गजेंद्र सिंह पटेल से लेकर कई नौकरशाह भी सीएम के कोरोना संक्रमित होने के बाद से चिंतित हैं।
इधर, सीएम के कोरोना संक्रमित होने पर विपक्ष ने उनके शीघ्र स्वस्थ होेने की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हम से कहा जाता था कि कोरोना मजाक है, कोरोना का डर सत्ता बचाने के लिए है। अगर पहले से सावधानी बरती जाती तो यह स्थिति नहीं आती। इसी तरह दिग्विजय सिंह ने भी शिवराज को कहा कि आपको शारीरिक दूरी का पालन करना था जो नहीं रखा।




Leave a Reply