-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मांधाता विधायक नारायण पटेल ने विधायकी छोड़ी, भाजपा में शामिल
मांधाता से कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को विधायक पद से इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इस तरह अब तक कांग्रेस के 25 विधायकों ने विधायकी त्यागकर भाजपा में प्रवेश लिया है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजिंसह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता ने उनके क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, अजजा मोर्चा अध्यक्ष व सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल मंच पर मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत ने किया।




Leave a Reply