-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देवरी कांग्रेस के 11 पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी के कांग्रेसजनों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हृदय से स्वागत है। ये एक परिवार है और आज से आप भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर इस परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। अपना परिवार ऐसा है जब मिलते है तो दूध में जैसे शक्कर मिल जाती है वैसे नए साथी भाजपा में आकर एक हो जाते है। अब हम सभी लोग एक टीम की तरह, मिलजुलकर देवरी विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक संजय पाठक सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले के देवरी विधानसभा के कांग्रेस के 11 पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
सदस्यता लेने वालों में सागर जिले के देवरी विधानसभा के कांग्रेस की पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती वंदना सुधीर राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर भाई, पूर्व जिला महामंत्री सागर श्री अनिल भटेले, पूर्व उपाध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा, श्री राजाराम दामले, पूर्व सरपंच महाराजपुर श्री शिवशंकर व्यास, श्री उमाशंकर तिवारी, श्री राहुल राजपूत, श्री अभिनव मिश्र प्रमुख है।




Leave a Reply