जयवर्धन ने कृष्णा घाडगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भोपाल डीआईजी इरशाद वली को शिकायत कर भाजपा नेता कृष्णा घाडगे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि घाडगे ने षड़यंत्रपूर्वक छवि खराब करने के लिए उनका विवादास्पद होर्डिंग लगाया।

इसमें उन्हें (जयवर्धन सिंह) को भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। महाराणा प्रताप नगर की एक बिल्डिंग पर लगे विशाल होर्डिंग के बारे में जब जयवर्धन सिंह को पता चला तो उन्होंने आपत्ति की। कुछ घंटे में ही वह होर्डिंग हट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today