विधानसभा के मानसून सत्र में चिन्हित जगह पर नहीं बैठेंगे विधायक

मध्यप्रदेश विधानसभा के 16 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के तहत विधायकों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधायकों को सदन के भीतर शारीरिक दूरी मापदंडों का पालन करते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर बैठाने पर मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतकों के साथ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की बैठक हुई।

सदन के भीतर का नेताओं और विधानसभा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विकल्पों पर चर्चा भी की। यह कोशिश की जा रही है कि सदन में विधायकों की सीटों पर चिन्ह अंकित कर यह तय किया जाए कि उस स्थान पर कोई भी नहीं बैठेगा। साथ ही मास्क पहनने की अनिवार्यता व सैनेटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today