-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री करेंगे 4 जुलाई को कार्यकर्ताओं से चर्चा
कोरोना संकटकाल में भारतीय जनता पार्टी ने जो सेवा कार्य किए उनका प्रजेन्टेशन, टेलीविजन व सोशल मीडिया के माध्यम से 4 जुलाई शनिवार को शाम 4.30 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 7 राज्यों के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
कोरोना संक्रमणकाल के विकट समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने निर्णय लेते हुए जनता को राहत देने के लिए जो कदम उठाए। उनकी आज संपूर्ण दुनिया में सराहना हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने भी प्रधानमंत्री जी के निर्णय को सराहा। साथ ही संक्रमण के इस दौर में भी संपूर्ण भारत में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी और निजी संगठनों ने जिस प्रकार पीड़ितो, प्रभावितों की सेवा की। उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी भी सेवा कार्यो में जुटी रही।
4 जुलाई को शाम 4.30 बजे आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश कोर गू्रप, प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, सांसद, विधायक, मोर्चा जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व जिले में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा के मंडल पदाधिकारीगण व मंडल में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता जुडेंगे।




Leave a Reply