-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को, सिंधिया समर्थकों सहित दो दर्जन मंत्री लेंगे शपथ
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार अंततः गुरुवार को होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले मंत्रियों को सूचना भेजे जाने का काम मध्य रात तक चलता रहा। सिंधिया समर्थकों सहित करीब दो दर्जन विधायक गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे जिनमें कुछ पू्र्व मंत्री होंगे।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बुधवार को शपथ हो जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को गुरुवार को करने का फैसला हुआ। आनंदी बेन पटेल के मप्र के राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार लेने के बाद शिवराज मंत्रिमंडल की सूची को अंतिम रूप देने का काम बुधवार की मध्य रात तक चलता रहा। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंंत्रियों प्रद्युम्नसिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी व डॉ. प्रभूराम चौधरी को लिए जाने के संकेत हैं। वहीं, सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, रणवीर सिंह जाटव, मुन्नालाल गोयल, बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के आसार हैं। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, विश्वास सारंग, ऊषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया जैसे नाम सामने आए हैं। हालांकि अभी भी नामों को लेकर मशक्कत जारी है।




Leave a Reply