-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज कहां चक्कर में पड़े हो, नर्मदा यात्रा करो: सज्जन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर जमकर कटाक्ष किया। शिवराज सिंह द्वारा एक ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने अपना दुख और मन की वेदना प्रकट की थी, इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल विस्तार ना कर पाने की पीड़ा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य प्रदेश सरकार में दखल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।
वर्मा ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से शिवराज पर हमला बोला और कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को झेलना शिवराज के बस की बात नहीं है, सिंधिया की लीलाएं भाजपा में अभी प्रारंभ हुई हैं। शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट उनके मन की वेदना को दर्शाता है, पीड़ा को दर्शाता है। मैं शिवराज सिंह को यह सलाह दूंगा कि वह नर्मदा परिक्रमा यात्रा करें और मुख्यमंत्री का पद हाईकमान के हवाले कर दे नर्मदा यात्रा से उन्हें आत्मशांति मिलेगी साथ ही 15 वर्षों में किए गए पापों का भी प्रायश्चित हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को झेलने के लिए चंचल और चपल व्यक्तित्व चाहिए नरोत्तम मिश्रा चंचल भी हैं और चपल भी, साथ ही उन्होंने भाजपा की सरकार बनवाने के लिए काफी पैसा खर्च भी किया है।




Leave a Reply