-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुच्छेद 370 हटाने के आंदोलन के जनक
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि जिला भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यालय में सभी मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कराया गया। मंडलवार वक्ताओं ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया था। वहीं जनसंघ को तैयार करने में आईं चुनौतियों के सम्बंध में बताया गया।
जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि वर्ग में दक्षिण पश्चिम और उत्तर के 8 मंडलों के पदाधिकारियों का वर्ग पंडित दीनदयाल परिसर 7 नंबर पर आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ताओं में सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर, श्री सरिता देशपाण्डे, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री चेतन सिंह, श्री विकास विराणी, श्री भगवानदास सबनानी, श्री लोकेंद्र पाराशर, श्री शैलेंद्र शर्मा ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि श्री मुखर्जी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जो आंदोलन किया था, उनकी परिकल्पना थी एक देश में दो विधान, दो निशान दो प्रधान नहीं हो सकते। पूरे देश में एक सा कानून हो और परिकल्पना को पूरा कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस कार्य को भारतवर्ष की जनता हमेशा याद रखेगी। जिन उद्देश्यों और विचारों के लिए पार्टी का निर्माण हुआ था। आज उन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। दीन दुखियों का सेवा ही भाजपा का लक्ष्य रहा है।




Leave a Reply