कोरोना से बचाव के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : विष्णुदत्त शर्मा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में मंडलस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओ ओर प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। योगाचार्य सुरेश रामानी ने योगाभ्यास कराया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। योग के प्रति पूरे विश्व की दिलचस्पी एवं स्वीकृति से भारत के बढ़ते प्रभाव एवं सम्मान की अनुभूति मिलती है। पचौरी ने कहा कि योग हम सबको करना चाहिए इससे मनुष्य के शरीर को कई तरह के फायदे होते है साथ ही हम निरोग और स्वस्थ रहते है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए चिकित्सकों द्वारा भी योग करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाए और पार्टी कार्यकर्ता भी योग को लेकर जनजागरण करें।
संगठनात्मक मंडल स्तर तक हुए कार्यक्रम
जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मंडल में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मंडल स्तर तक हुए आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास किया और आमजन को कोरोना से लड़ने के लिए योग करने की अपील भी की।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित योगाभ्यास में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, सत्यार्थ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी, सुनील पाण्डे, राम बंसल, श्रीमती सीमा सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today