-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बालाघाट में चीनी कंपनी ने मध्यप्रदेश के मजदूरों को नौकरी से निकाला
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के बालाघाट में मैग्नीज ओर इंडिया लिमिटेड (मायल) में काम कर रही एक चीनी कंपनी ने 62 भारतीय मजदूरों को नौकरी से हटा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चायना कोल सीसी-3 कंपनी ने हटाये.गये.मजदूरों से कहा है कि सरकार के पास जाओ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल ऐसी कंपनियों को मध्य प्रदेश से बाहर करें जो मध्य प्रदेश के मजदूरों के स्वाभिमान पर हमला करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो भारत में भाजपा चीनी कंपनियों के बहिष्कार की बात करती है दूसरी तरफ उन्हें सरकारी कंपनियों में बड़े-बड़े ठेके आवंटित किए जा रहे हैं। चीन की चायना कोल सीसी-3कंपनी को 225 करोड़ का ठेका मायल ने दिया है। गुप्ता ने सवाल किया है कि भारत की भूमि पर रहकर भारत के मजदूरों के इस अपमान को कैसे मध्य प्रदेश सरकार सुरक्षा देती है। गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार तत्काल कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ वर्चुअल आंदोलन चलाएगी।




Leave a Reply