-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद जवानों में रीवा की दीपक सिंह भी
लद्दाख सीमा पर चीन के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प में शहादत देने वाले कर्नल संतोष बाबू के साथ 19 और जवान शहीद हुए हैं। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजिमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शामिल है।
चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों के नाम:
बिहार रेजिमेंट के कर्नल बी संतोष बाबू, नायब सूबेदार सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, नंदू राम सोरेन और दीपक सिंह, सिपाही कुंदन कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, गणेश हजदा, गणेश राम, केके ओझा, राजेश ओराव, सीके प्रधान, सुनील कुमार और जय किशोर सिंह। 81 एमपीएससी रेजिमेंट के हवलदार सिपाही बिपुल रॉय। पंजाब रेजिमेंट के सिपाही गुरुतेज सिंह, अंकुश और गुरुविंदर सिंह। 81 फील्ड रेजिमेंट के हवलदार के पलानी।
मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के शहीद दीपक सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के निवासी श्री दीपक सिंह की सैन्य संघर्ष में हुई शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री दीपक सिंह ने साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. दीपक सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि-
तूने सींचा है अपने लहू से वतन की मिट्टी को
वीरों की इस मिट्टी पर हम अभिमान करते हैं।
ऐ मेरे वतन के शेर तेरे जाने से चीत्कार रहा दिल
तेरे लहू के हर कतरे, तेरी शहादत को सलाम करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
लेफ्टिनेंट जनरल श्री वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री चौहान ने भारत पाक युद्ध 1971 में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महावीर चक्र विजेता सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा के निधन पर भी दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।




Leave a Reply