-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हुई सफारी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह से पर्यटन पुनः प्रारंभ हुआ। सुबह 12 सफारी में 40 पर्यटक और दोपहर 7 सफारी में 28 पर्यटकों ने भ्रमण किया। सफारी वाहनों को सफारी के पूर्व व पश्चात पूर्णतः सेनेटाइज किया गया।
काउंटर पर भौतिक दूरी बनाए रखने हेतु चिन्हांकन किया गया। प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। सभी कर्मचारियों ने प्रोटोकॉल का पालन कर मास्क धारण किए। वर्तमान में जंगली हाथियों के विचरण के कारण कोर क्षेत्र में केवल ताला ज़ोन में पर्यटन प्रारंभ किया गया है। एक बार पुनः ताला में रौनक दिखाई दी हालांकि बाकी पर्यटन वर्षों की तुलना में यह कम रही ।
देश के सर्वाधिक लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में सोमवार 15 जून से वापस पर्यटन शुरू हुआ। प्रथम दिन खटिया प्रवेश द्वार से 9 वाहन में 36 और मुख्य प्रवेश द्वार से 10 वाहन में 40 पर्यटकों ने प्रवेश किया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये बंद कर दिया गया था। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र और प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुन: पर्यटकों के लिये खोला गया है। सफारी के लिये ऑनलाइन टिकिट सुविधा पहले की तरह बहाल कर दी गई है। अलग-अलग समूहों से आये 4 पर्यटकों को एक वाहन में प्रवेश दिया गया। जबकि एक ही परिवार से आये 6 लोग एक वाहन में बैठे। केन्टर वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये 18 की जगह 12 व्यक्ति और दो गाइड के स्थान पर एक गाइड को ही अनुमति दी गई।
पार्क में 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार पर्यटक कर्मचारी, गाइड और वाहन चालकों ने मास्क के साथ थर्मल स्क्रीनिंग और सुरक्षा के सभी इंतजामों के बाद भ्रमण आरंभ किया




Leave a Reply