भाजपा की पहली वर्चुअल रैली

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वर्चुअल रैली एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के केन्द्रीय नेता एवं प्रदेश नेतृत्व जनसंवाद कर रहा है। ‘मध्यप्रदेश जनसंवाद’ के तहत बुधवार को केंद्रीय जहाजरानी एवं भूतल परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी की पहली वर्चुअल सभा संपन्न हुई।

केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की ‘मध्यप्रदेश जन-संवाद’ अभियान के तहत मध्यप्रदेश के राजनैतिक इतिहास में बुधवार को हुई प्रथम वर्चुअल रैली को सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड रिस्पांस मिला है। कार्यक्रम की समाप्ति तक जहां ‘मध्यप्रदेश जन-संवाद’ वर्चुअल रैली को 10 लाख से अधिक लोग फेसबुक, ट्विटर यूट्यूब चैनल सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े। मध्यप्रदेश जनसंवाद रैली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई के अधिकृत ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर, फेसबुक पेज पर भी लाइव रही। सोशल मीडिया के अतिरिक्त प्रादेशिक टीवी चैनलों एवं केबल के जरिये भी लाखों लोग भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क के इस अनूठे पहल से जुड़े। इस वर्चुअल रैली से प्रदेश के 50 हजार से अधिक बूथों पर फेसबुक, यूट्यूब के माध्यम से लाखों लोग जुडे। अभियान के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की 91 रैलियां 182 विधानसभाओं में संपन्न हो चुकी है। 45 हजार बूथों पर वाट्सअप गू्रप बन चुके है, जिसके माध्यम से प्रबुद्धजन अभियान से जुड रहे है।
नागपुर, दिल्ली, भोपाल से शामिल हुए वरिष्ठ नेता
वर्चुअल रैली में मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी नागपुर से जुडे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल उपस्थित थे। दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द गेहलोत, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, वरिष्ठ नेता श्री सत्यनारायण जटिया जुडे। वहीं भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय मंचासीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today