स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा पहुँचे फीवर क्लीनिक

गुरूवार सुबह बारिश के बीच गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अचानक  जे.पी. अस्पताल के फीवर क्लीनिक पहुंचे। मरीजों की जांच, सैंपलिंग और स्क्रीनिंग कर रहे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ उन्हें अपने बीच अचानक देखकर आश्चर्यचकित हो गए।  बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा के पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।  

मंत्री डॉ. मिश्रा ने फीवर क्लीनिक में मौजूद मरीजों से बातचीत करते हुए अनुरोध किया कि उनकी कॉलोनी और आसपास के लोगों को भी फीवर क्लीनिक के संबंध में बताये और सर्दी-खासी जैसे लक्षण दिखाई देने पर अस्पताल आने के लिए प्रेरित करें। मंत्री डॉ. मिश्रा ने मरीजों की जांच, सैंपलिंग और स्क्रीनिंग कर रहे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से फीवर क्नीनिक के संचालन, दवाईयों की उपलब्धता और प्रतिदिन आने वाले मरीजों और किये जाने वाले उपचार संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। फीवर क्लीनिक के स्टाफ ने मंत्री डॉ. मिश्रा को विश्वास दिलाया कि वह पूर्ण समर्पण और सेवा भाव से मरीजों का उपचार कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री जी स्वयं बारिश के बीच सुबह मरीजो की चिंता कर अस्पताल आ सकते हैं तो डॉक्टर और स्टाफ के कर्त्तव्यों में सेवा का भाव निहित है, वे उससे पीछे नहीं हटेंगे। क्लीनिक आने वाले प्रत्येक मरीज का समुचित परीक्षण और उपचार करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।

 मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्टॉफ और डॉक्टर सहित सभी कोरोना योद्धाओं को आश्वस्त किया कि  सरकार उनके साथ हैं। मरीजों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today