-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अध्यक्ष रेरा डिसा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की सुनवाई
मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में कोरोना महामारी के चलते पक्षकारों की शिकायतों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शुरू की गई है। रेरा अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा द्वारा आज प्राधिकरण में सुनवाई के लिये भोपाल से जुडे 9 लंबित प्रकरणों की विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई। इसमें से एक प्रकरण में अंतिम आदेश भी पारित हुआ। इस दौरान सदस्य न्यायिक श्री दिनेश कुमार नायक तथा सदस्य तकनीकी अनिरूद्ध डी.कपाले भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि सुनवाई में पक्षकार को अपने आवास से मोबाईल या लैपटॉप के माध्यम से शामिल होने का प्रावधान रखा गया है। भोपाल के प्रकरणों की पूरे सप्ताह सुनवाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की बीच की जायेगी। वीडियो कान्फ्रेसिंग से सुनवाई होने से पक्षकारों के समय, श्रम तथा संसाधनों की बचत भी हो सकेगी। साथ ही पक्षकारों को विकल्प के तौर पर रेरा के भोपाल स्थित स्थानीय कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुनवाई का विकल्प भी रखा गया है।




Leave a Reply