जावद एसडीएम के निलंबन को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध

नीमच जिले के जावद में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को लेकर निलंबित किए गए जावद एसडीएम के पक्ष में राजपत्रित अधिकारी संघ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है।

इंदौर सहित भोपाल, जबलपुर, नीमच, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, सतना, सीधी, कटनी, मैहर,उज्जैन, देवास और अलीराजपुर सहित अन्य जिलों में राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग की गई है। इंदौर में अपर कलेक्टर बीबीएस तोमर के नेतृत्व में एसडीएम अक्षय सिंह, अंशुल खरे व संतोष टैगोर सहित अधिकारियों ने अपर कलेक्टर दिनेश जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हवाला दिया गया कि जावेद एसडीएम दीपक चौहान पूरी लगन के साथ कोरोना महामारी की लड़ाई लड़ रहे है। उनके खिलाफ की गई एकपक्षिय कार्रवाई से राजपत्रित अधिकारी संघ का मनोबल टूट गया है। अगर सरकार उन्हें शीघ्र बहाल नहीं करेगी तो और कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावद में बढ़ते मरीजों को लेकर एसडीएम को निलंबन करने के आदेश दिए थे, जिसके परिपालन में उज्जैन संभागायुक्त द्वारा कल उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today