-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नौतपा के एक दिन पहले 46 डिग्री खजुराहो में तापमान, भोपाल में 44.1 डिग्री पर पारा
मध्यप्रदेश में गरमी का कहर सोमवार से नौतपा के रूप में शुरू होने वाला है लेकिन नौतपा के एक दिन पहले ही तापमान ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। भोपाल का तापमान नौतपा के एक दिन पहले 44 डिग्री पहुंच गया और मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 46 डिग्री दर्ज किया गया।
नौतपा के एक दिन पहले मध्यप्रदेश में गरमी ने लोगों को तपा दिया। सबसे ज्यादा तापमान 46 डिग्री नौगांव, खजुराहो, खरगौन और ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया। चेतावनी दी गई है कि अगले सप्ताह के शुरुआती 3 दिन और पारा चढ़ने का अनुमान है। रविवार को सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए। छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खरगौन, खंडवा, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, जबलपुर, मुरैना, गुना, दतिया और शिवपुरी जिले गरम हवा की चपेट में रहे।
आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों के अलावा शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, होशंगाबाद, जबलपुर एवं उमरिया जिले में अनेक स्थानों पर गरम हवा चलने के आसार है।




Leave a Reply