-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आज तक श्रमिकों को लेकर आईं 119 ट्रेन
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर आज तक 119 ट्रेन आ चुकी हैं। इनमें एक लाख 46 हजार श्रमिक आ चुके हैं। बसों से लगभग 3 लाख 52 हजार श्रमिक लाए गए हैं। इस तरह से कुल 5 लाख एक हजार श्रमिक वापस लाए जा चुके हैं।
केशरी ने बताया है कि मुख्य रूप से अभी तक महाराष्ट्र से 34, गुजरात से 27, हरियाणा से 15, तेलंगाना से 17, पंजाब से 6, कर्नाटक से 3, गोवा से 3, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और दिल्ली से 2-2 तथा जम्मू से एक ट्रेन आ चुकी हैं।
आज तक मुख्य रूप से गुजरात से 2 लाख 2 हजार, राजस्थान से एक लाख 12 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 15 हजार श्रमिक वापस लाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से भी श्रमिक लाए गए हैं।




Leave a Reply