8 बसों से 200 छात्र सिवनी रवाना

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने आज भोपाल के  इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया।  भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी , कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है।

मंत्री पटेल ने छात्रों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सकुशल घर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी । मंत्री श्री पटेल ने छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रत्येक बस में एक-एक पुलिस का जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया है। राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई नि:शुल्क परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये सभी छात्रों ने मंत्री श्री पटेल और और खजुराहो सांसद श्री शर्मा को धन्यवाद दिया और आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today