भाजपा ने उप चुनाव वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों में उतारे विस्तारक

मध्यप्रदेश में एकसाथ 24 विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं जिनके लिए भाजपा और कांग्रेस कमर कसकर तैयारी कर रही हैं। कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन दलों की तैयारियां पर्दे के पीछे चल रही थीं लेकिन अब दोनों दल खुलकर सामने आ गए हैं।

कांग्रेस ने जहां विधानसभा क्षेत्र वार अपनी बैठकें शुरू कर दी हैं वहीं, भाजपा ने सभी 24 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारकों की नियुक्ति कर दी है। ये लोग क्षेत्र में जाकर पार्टी की जीत की भूमिका तैयार करेंगे। इसके अलावा भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार में भी विधानसभा उप चुनाव में उतरने वाले पूर्व विधायकों को मंत्री की कुर्सी देकर उनकी जीत की राह आसान करने के प्रयास चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today