प्रवासी मजदूरों पर उमा भारती की कलेक्टर-कमिश्नर को तेरे-मेरे न करने की हिदायत

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, एमपी से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर सीमावर्ती कमिश्नर और कलेक्टरों को हिदायत दी है कि वे तेरे-मेरे की बात नहीं करें। साथ ही संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे समन्वय के लिए आपस में बातें करें औऱ अधिकारियों को राज्यों की मर्यादाओं और नियमों की जकड़न से मुक्त करने मुख्यमंत्रियों को पहल करने की सलाह दी है।

उमा भारती ने एक के बाद एक करीब दस ट्वीट में प्रवासी मजदूरों की परेशानियों के बारे में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे झांसी, टीकमगढ़, छतरपुर की सांसद रही हैं तो क्षेत्र के भूगोल से भलीभांति परिचित हूं। इसलिए वहां की परेशानियों को भी समझती हूं। सभी तरफ के प्रवासी मजदूर आ रहे हैं तो जहां से वे चल रहे हैं, वहीं से उनके पूरे विवरण, किस राज्य, किस जिले, किस गांव के हैं और कितने लोग हैं आदि जानकारी एकत्रित कर संबंधित राज्यों के क्षेत्रों को बताना चाहिए जिससे मजदूरों को व्यवस्थित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। उनके खाने पीने का भी इंतजाम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today