भोपाल में आज कोरोना संक्रमण से 32 स्वस्थ, पूर्व विधायक निकले संक्रमित

भोपाल के 32 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 454 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। आज भोपाल में 971 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 31 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। भोपाल में आज तक कुल 756 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में अभी तक 33 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की विगत दिनों मृत्यु हो चुकी है। भोपाल के अभी तक व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से 447 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है ।

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक डागा निकले कोरोना संक्रमित
रविवार सुबह आई करीबन 800 लोगों की रिपोर्ट में से 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे कांग्रेस नेता पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। वहीं इलाके को सील कर बैरिगेटिंग की जा रही है।

किन्नर की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट
शनिवार को राजधानी में कोरोना से एक किन्नर की मौत हो गई थी जिसके बाद पूरे किन्नर समुदाय में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा मंगलवार में किन्नरों की सैंपलिंग शुरू कर दी है।

-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today