-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस ने छीना था, भाजपा ने लौटाया गरीबों का हक: शर्मा
गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सत्ता हासिल करते ही संबल योजना बंद कर गरीबों से उनका हक छीना था। आज भाजपा सरकार ने सामाजिक सरोकारों से जुडी संबल योजना को फिर से पुर्नजीवित कर गरीबों को उनका हक लौटाया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबल योजना को फिर से शुरू करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का धन्यवाद और जनता को बधाई देते हुए कही।
शर्मा ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनते ही संबल योजना को पुर्नजीवित कर यह बता दिया कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है। शर्मा ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने हर वर्ग की चिंता कर व्यक्ति के जन्म से लेकर पूरे जीवन की चिंता करने वाली अम्ब्रेला स्कीम संबल योजना प्रारंभ की थी। लेकिन कमलनाथ सरकार ने राजनैतिक प्रतिशोध के चलते इस योजना को बंद कर गरीबों से उनकी खुशियां छीन ली थी। उन्हें जीवन भर अभाव की जिन्दगी जीने पर कांग्रेस सरकार ने मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही कांग्रेस गरीब विरोधी रही है और यही कारण है कि भाजपा सरकार के समय शुरू की गयी ऐसी सभी योजनाएं जिनसे गरीबों को सीधा लाभ पहुंचता था। उन योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस ने किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की मार झेल रहे गरीबों को आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संबल योजना को पुर्नजीवित कर न सिर्फ उनकी चिंता की है, बल्कि गरीबों को उनका हक देने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री जी ने संबल योजना के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 41 करोड की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर कर उनके जीवन में खुशियां भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संबल योजना के नए रूप से गरीब और असंगठित मजदूरों के जीवन में खुशियां लौटेगी। इस योजना में नई ‘‘सुपर 5 हजार’’ योजना को जोडा गया है। जिसके तहत संबल परिवार के ऐसे 5000 बच्चे, जो 12 वी कक्षा में सबसे ज्यादा नंबर लायेंगे उन्हें प्रदेश सरकार 30 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देगी। श्री शर्मा ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण देने की योजना, फसल बीमा का प्रीमियम जमा कर और अब संबल योजना को फिर से शुरू कर यह बता दिया कि भाजपा को गरीब और किसान की चिंता है।




Leave a Reply