-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिक वापस
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संकट के कारण मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में फँसे करीब 20 हजार श्रमिकों को अभी तक प्रदेश में वापस लाया जा चुका है।
इनमें आज 29 अप्रैल को जैसलमेर, नागौर, जोधपुर और जयपुर से 200 बसों से आये प्रदेश के श्रमिक नीमच, आगर-मालवा, श्योपुर एवं गुना एंट्री पाइंट पर पहुँच गये हैं। इनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन कराने के बाद जिलों को रवाना किया जा रहा है। आज ही गुजरात से करीब 500 लोग लाये गये हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन लगभग 2 से 3 हजार श्रमिक प्रतिदिन पैदल आ रहे हैं। राजस्थान के मध्यप्रदेश में फँसे 3000 श्रमिकों को भी वापस भेजा गया हैं।
कल आएंगे 10 हजार श्रमिक
श्री केशरी ने बताया है कि 30 अप्रैल को राजस्थान से करीब 7 हजार और उत्तरप्रदेश से 3 हजार श्रमिक लाये जाएंगे। गोवा से भी 1600 श्रमिकों को वापस लाने की कार्यवाही की जा रही है।




Leave a Reply