प्रधानमंत्री के पंच आग्रह को अभियान बनाकर नीचे तक पहुंचाए पिछड़ा वर्ग मोर्चा

मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यक्षेत्र बड़ा है, इस दृष्टि से पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी भी बड़ी है। इस विपरीत समय में सभी लोग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ भारतीय जनता पार्टी दिन रात सेवा कार्यो में जुटी है। कोरोना महामारी से बचाव और जन जागरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के विरुद्ध जो “पंच आग्रह” और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो बातें कही है, उनका पालन और उसे जन जन तक पहुंचाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संसद विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कही। कोरोना महामारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत प्रतिदिन कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क एवं प्रधानमंत्री केयर फंड से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही।
सेवा करने वालों का आभार व्यक्त करें :- शर्मा
श्री शर्मा ने कहा कि निश्चित महामारी कोरोना से भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व जूझ रहा है ऐसे विपरीत समय में भारत पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ देश की जनता कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंच-आग्रह को जन जन पहुँचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहे है। चाहे प्रदेश में गरीबों को राशन प्रदान करने का काम हो या फेस मास्क तैयार कर वितरित करने का काम हो सभी सेवा कार्यों में कार्यकर्ता जुटे हुए है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि मोर्चा कोरोना वॉरियर्स का आभार और लोगों से धन्यवाद प्रस्ताव दिलवाएं जिससे कोरोना की जंग लड़ रहे, पुलिस, अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का मनोबल ऊंचा हो। श्री शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन जब भी समाप्त होगा उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उसके लिए मोर्चा मंडल स्तर तक और बूथ स्तर तक लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए काम करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 45 से 50 लाख 5 फेस कवर बनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग माध्यमों से जनता तक पहुंचाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा जनता को फेस कवर पहननें, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करने के साथ स्वयं कम से हर कार्यकर्त पीएम केयर्स फंड में स्वयं सहयोग करते अन्य लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करें।

पीएम केयर्स फंड में सहयोग कर 40 अन्य लोगों को भी प्रेरित करें:- भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि करुणा संकट काल में समाज के संपन्न लोग अपने-अपने तरीके से सेवा कार्यों में लगे है। भारतीय जनता पार्टी विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज सेवा में जुटी है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा इसमे अहम भूमिका निभायें। ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी जिलावार जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और मंडल से बूथ स्तर तक संवाद हो। कोरोना की दृष्टि से जो ग्रीन जिले है वहां के लोग सोशल डिस्टेंसिग, फेस कव्हर ओर सेनेटाइज को जागरूक रहें यह जिम्मेदारी हमारी है। श्री भगत ने प्रधानमंत्री जी के पंच आग्रह का उल्लेख करते हुए आरोग्य सेतु एप्प अधिक से अधिक लोगो के मोबाइल में डाऊनलोड करवाने, फेस कवर पहनने और फेस कवर बनाकर वितरित करने के साथ हर कार्यकर्ता को पीएम केयर्स फंड में काम से कम 100 रुपये का सहयोग कर 40 अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही।।
सेवा कार्यों में जुटा पिछड़ा मोर्चा :- कुशवाहा
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाहा मोर्चा द्वारा प्रदेश में चलाएं जा रहे सेवा कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा और संगठन महामंत्री श्री भगत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए गरीबों में राशन सामग्री और भोजन पैकेट का विरतण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के निर्देशों के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशों को मंडल और बूथ स्तर तक मोर्चा पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today