-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रेडक्रास ने लॉक डाउन में मेनगांव थाना में लगाया रक्तदान शिविर
लॉक डाउन के दौरान मंगलवार को खरगोन में मेनगांव थाना परिसर में जिला अस्पताल के ब्लड बैक के सहयोग से भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया जिनमें 9 पुलिसकर्मी और 22 ग्रामीणों ने रक्तदान किया।
लॉक डाउन के चलते रेडक्रास के स्वयंसेवक और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यो के द्रवारा सोशल डिस्टेशन के साथ रक्तदान कराया। मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने बताया की प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान ब्लड की कमी ना हो इसको लेकर पूरे प्रदेश में रेडक्रास के द्रवारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रक्तदाता को लाने और वापस छोडने के लिये निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। रेडक्रास हेल्पलाइन नं भी जारी किया है। मंगलवार को मेनगांव में थाना परिसर में जिला अस्पताल ब्लड बैक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वैच्छा से 31 लोगों ने रक्तदान कर कोरोना वायरस के आपदा के संकट के दौर में अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। मेनगांव थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया रेडक्रास के आव्हान पर रक्तदान महादान को लेकर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 लोगो ने रक्तदान किया। ड्यूटी पर तैनात 9 पुलिसकर्मी और 22 ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष गोपालचन्द डाड के मार्गदर्शन में मेनगांव मे आयोजित शिविर में 31 रक्तदाता योद्धाओ ने रक्तदान किया। इस दौरान सभी रक्तदाता योद्धाओं को रेडक्रास चेयरमैन पुरोहित एवं थाना प्रभारी महाले द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में रेडक्रास प्रबंध समिति के अमित पाटीदार, ब्लड बैक प्रभारी रामेश्वर खांडे, शाखा प्रभारी मनीष शर्मा,रेडक्रास सदस्य शहिद शेख, तरूण सोनी, विनय दसौंदी मेनगांव के परसराम पाटीदार, संतोष जायसवाल,ओमप्रकाश राठौर, संजय कुशवाहा सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
-कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
रेडक्रास सोसाइटी के द्रवारा कोरोना आपदा के दौरान फील्ड में काम कर रहे लोगो का सम्मान कोरोना योद्धाओं के रूप में किया गया। रेडक्रास शाखा प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया की रेडक्रास के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत मेनगांव थाना प्रभारी सुरेश महाले सहित मौजूद पुलिस स्टाफ और ब्लड बैक प्रभारी रामेश्वर खांडे और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ पर फूल बरसाकर और ताली बजाकर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया।
-रेडक्रास ने बांटे मास्क, सोशल डिस्टेशन से रहने की दी सलाह
मेनगांव मे भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के द्रवारा कोरोना आपदा के दौरान ग्रामीणो को सोशल डिस्टेशन से रहने की सलाह दी। कोरोना को हराने के लिये घर मे ही रहने का आव्हान किया। इस दौरान ग्रामीणो को करीब 500 कपडे के थ्री लयर वाले मास्क का वितरण किया गया। प्रबंध समिति के सदस्य अमित पाटीदार और शहिद भाई ने बताया की आपदा के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य है रेडक्रास सोसाइटी ने ग्रामीणों को मास्क वितरण कर हमेशा मास्क लगाकर रखने और सोशल डिस्टेशन का पालन करने का आग्रह किया है।




Leave a Reply