-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेत्रहीन महिला से दुष्कर्म करने के साथ घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
भोपाल शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक नेत्रहीन महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। महिला के चोरी गए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
बताया जाता है कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले साहूलाल उर्फ मनोज कौल नामक 25 साल का युवक महिला के घर में चोरी की नीयत से गया था लेकिन उस नेत्रहीन महिला को घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की घटना की। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के मोबाइल फोन सहित घर में रखा अन्य कीमती सामान भी चुरा लिया लेकिन मोबाइल फोन की लोकेशन का पता करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी साहूलाल आदतन चोर है और उसके खिलाफ चोरी-नकबजनी के करीब 20 अपराध दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने उससे न केवल मोबाइल बल्कि चोरी की पायल व बिछिया भी जप्त की है।
थाना शाहपुरा का मामला।




Leave a Reply