मप्र में कोरोना नियंत्रण के कार्यों के लिए सत्यार्थी ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी। आज मंत्रालय से मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कोरोना नियंत्रण के संबंध में गठित राज्य सलाहकार समिति के सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद के दौरान सत्यार्थी मुख्यमंत्री चौहान को कहा कि आपके संवेदनशील व्यक्तित्व से मध्यप्रदेश में इस रोग के नियंत्रण का कार्य भली-भांति हो रहा है।

सत्यार्थी ने कहा कि सभी दिशाओं को भयमुक्त बनाते हुए लोक जागरण और लोक चेतना की आवश्यकता समझते हुए निरंतर कार्य की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कुछ कार्यों में नेतृत्व करने की स्थिति में है। श्री सत्यार्थी ने कहा कि जब लॉक डाउन की स्थिति समाप्त होगी तो एक ऐसी समस्या को नियंत्रित करना होगा जो हाल के दिनों में उत्पन्न हुई है।कुछ ऐसी जानकारी जिसमें बच्चों से जुड़े अनुचित वीडियो कुछ नगरों में प्रसारित हुए हैं,चिंतनीय विषय है।इस पर नियंत्रण करना होगा।यह बच्चों के अधिकार की रक्षा भी होगी और हमारा सामाजिक दायित्व भी।श्री सत्यार्थी ने कहा कि लॉक डाउन के पश्चात जी 7 राष्ट्रों के राजदूत और यूरोपियन कमेटी की एक बैठक भोपाल में होती है तो वे अपने संपर्कों से इसमें सहयोग करते हुए स्वयं भी शामिल होंगे।श्री सत्यार्थी ने मोबाइल आंगनवाड़ी और
भोजन प्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनने के भी सुझाव दिए।उन्होंने मप्र में इस क्षेत्र में संसाधनों के विकास पर बल दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सत्यार्थी को इन सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह इन सुझावों को अवश्य अमल में लाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today