-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों की शपथ, दो सिंधिया समर्थक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शपथ के 29वें दिन मंगलवार को आखिरकार मंत्रिमंडल की शपथ हुई। इसमें कमल नाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले दो सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल के मंत्रियों को किसी विभाग का मंत्री नहीं बनाया है बल्कि उन्हें संभागवार जिम्मेदारी देकर काम संभालने को कहा गया है।
राज्यपाल लालजी टंडन ने मंगलवार को राजभवन में राज्य मंत्री-मण्डल के पाँच मंत्रियों डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत और सुश्री मीना सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, विधायकगण अन्य जन-प्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।




Leave a Reply