-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद नरहरि ने पदभार ग्रहण किया
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के कुलपति पद से दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद रविवार को पी. नरहरि(आईएएस) ने पदभार ग्रहण किया। तिवारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसे रविवार को स्वीकार किया गया।
पी नरहरि जनसंपर्क विभाग में सचिव हैं। इसके पूर्व बीके कुठियाला के इस्तीफा के बाद भी नरहरि कुछ समय कुलपति रहे थे और तिवारी की नियुक्ति होने पर उन्होंने उन्हें कार्यभार सौंपा था। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के जनसंचार विभाग में कार्यरत प्रो. संजय द्विवेदी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। प्रो. द्विवेदी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात दीपेन्द्र सिंह बघेल कुलसचिव के पद के प्रभार से मुक्त होंगे। एडजंक्ट प्रोफेसर अरुण त्रिपाठी, विष्णु राजगढ़िया
की सेवाएं समाप्त। विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आगामी आवश्यकता के आंकलन पर यह निर्णय लिया गया है। एमसीयू के कुलाधिसचिव (रेक्टर) रमेशचंद्र भंडारी ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। श्री भंडारी ने रविवार को अपना त्याग-पत्र दिया।




Leave a Reply