-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसानों से अनाज की खरीदी खलिहानों से ही हो: अजय
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए किसानों का गेहूं खलिहानों से खरीदने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्व अनुभव को देखते हुए यह संभव नहीं हो पायेगा और न ही कोरोना से बचाव की गाईड लाइन का पालन हो सकेगा. इसलिए प्रदेश के अन्नदाता किसानों की जान खतरे में डालने से अच्छा है कि गेहूं और अन्य अनाज को खलिहानों से ही सीधे खरीदने की नीति बनाई जाए.
अजयसिंह ने कहा कि सरकार का यह दावा है कि कोरोना का संक्रमण गावों में नहीं है | हालांकि यह बगैर किसी जांच के है | अगर सरकार की बात सच है तो सरकार गावों में संक्रमण के विस्तार का खतरा क्यों बढ़ा रही है | श्री सिंह ने कहा कि अभी सरकार की खरीदी की पूरी तैयारी ही नहीं है और मंत्रिमंडल न होने से वन आर्मी मेन बनने के फेर में जल्दबाजी में जो खरीदी शुरू की है उसके नतीजे पहले दिन ही दिखने लगे | खरीदी के लिए बारदाने ही नहीं हैं और न अन्य कोई व्यवस्था |
श्री सिंह ने कहा कि नंबर बढाने के लिए मुख्यमंत्री एक नया खतरा गेहूं खरीदी की अव्यवहारिक व्यवस्था से पैदा कर रहे हैं | श्री अजयसिंह ने कहा कि सरकार को गावों में संक्रमण फैलने के रोकने और किसानों की जान की सुरक्षा के लिए तत्काल खलिहान से ही खरीदी की व्यवस्था करना चाहिए |




Leave a Reply