-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना संकट में गरीबों का सहारा बनी दीनदयाल रसोई
कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने के लिए खंडवा में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान खण्डवा के अशोक नगर की पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में सेंट्रलाइज किचन द्वारा लगभग 6000 जरूरतमंद लोगों को शुद्ध और सात्विक भोजन वितरित किया जा रहा है। नगर निगम के करीब 65 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक पूरी स्वच्छता से भोजन तैयार करते हैं। यह भोजन दोनों समय निगम के वाहनों से शहर के जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जा रहा है।
दीनदयाल रसोई में आटा गूंथने की मशीन से 10 मिनट में ही 20 किलो आटा गूंथ लिया जाता है। ओवन गैस टंकी से चलाये जा रहे स्व-चालित रोटी मेकर मशीन से एक घंटे में करीब दो हजार रोटियां तैयार हो जाती हैं। इस भोजन-शाला में दाल-चावल बनाने के लिए स्टीम कुकर की भी व्यवस्था है। सेन्ट्रलाइज्ड किचन में बर्तन साफ करने के लिए ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भी लगाई गई है।
इस रसोई में लकड़ी को जलाकर टरबाइन में स्टीम बनाई जाती है, जिसे पाइप के जरिए भोजन-शाला तक लाकर मात्र आधे घंटे में करीब एक क्विंटल दाल या चावल तैयार हो जाता हैं। शुद्धता की दृष्टि से भोजन बनाने के लिए आर .ओ .वाटर का उपयोग किया जा रहा है। दीनदयाल रसोई में पहुंचने वाले सभी कर्मचारियों को सबसे पहले यहां लगाए गए फैन के माध्यम से सैनिटाइज किया जाता है। भोजन में दोनों समय रोटी, सब्जी के अलावा सब्जीयुक्त पौष्टिक खिचड़ी भी परोसी जा रही है।




Leave a Reply