मुख्यमंत्री चौहान ने 562 करोड हितग्राहियों के खातों में अंतरित की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से विभिन्न पेंशन योजनाओं की दो माह की 562 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस इस अवसर पर सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर एन.आई.सी. सुनील जैन, संचालक जनसंपर्क श्री ओ.पी. श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की 15 लाख 69 हज़ार 627 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना की 5 लाख 36 हज़ार 412 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना की ₹99 हज़ार 924, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना की ₹57 हज़ार 790, मानसिक बहुनिशक्तजनों को आर्थिक सहायता की ₹75 हज़ार 514 तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 23 लाख 46 हज़ार 906 रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की। राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की संख्या 46 लाख 86 हजार 173 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today