-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोविड-19 अभियान की स्वास्थ्य टीम को पीपीई किट्स का तर्क संगत उपयोग करने के निर्देश
आयुक्त स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई ने कोविड-19 अभियान में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट्स का तर्क संगत उपयोग करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाताओं से कहा गया है कि पीपीई किट्स और एन-95 मास्क आदि की सीमित उपलब्धता और आपूर्ति के चलते इसका न्यायोचित और तर्क संगत उपयोग किया जाए।
स्वास्थ्य अमले को पीपीई किट्स के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने के लिये कहा गया है। निर्देश दिये गये हैं कि किट का उपयोग करने के बावजूद हाथ धोना, खांसते-छीकते समय मुँह ढक कर रखने जैसी सावधानी का पालन किया जाये। जहां तक संभव हो, कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति और संभावित संक्रमित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। किट के निष्पादन के लिये इंन्फेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल गाइडलाइन का पालन किया जाए, जो लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध है।




Leave a Reply