-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल में एक और कोरोना प़ॉजिटिव मिला, अब नौ कोरोना पॉजिटिव हुये
भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है जो दो अप्रैल तक आठ थी। आज 52 सेम्पल की रिपोर्ट आई जिनमें से 51 निगेटिव पाए गए। अब तक 376 सेम्पल में से 196 निगेटिव पाए गए हैं।
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय की अधिकृत जानकारी के मुताबिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉक्टर सुधीर कुमार डहेरिया ने बताया है कि 3 अप्रैल को 52 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 51 रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। एक कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मिला है। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 376 सैम्पल प्राप्त हुये हैं जिनमें से 196 नमूने नेगेटिव पाए गए है। भोपाल में कोरोना संक्रमित 9 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं।
अधिकृत जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को कुल 167 नये सैम्पल भेजे गये, इन्हें मिलाकर 244 सेम्पल की रिपोर्ट आना शेष है। व्हाटसअप हेल्प लाइन (कोविड-19) पर कुल 537 शिकायतें प्राप्त हुई। किसी स्थान को सेनेटाइज करने संबंधी 504 शिकायतों में से 458 का निराकरण किया गया है। जिला स्तरीय व्हाटसअप नम्बर 9301089967 एवं राज्य स्तरीय व्हाटसअप नम्बर 8989011180 पर 537 शिकायतों का, 104/181 हेल्पलाइन नम्बर पर अब तक प्राप्त शिकायतों में से 8412 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ मप्र में ताजी जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 131 है। अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 89 पॉजिटिव केस, 5 की मौत हो चुकी है तो उज्जैन में 7 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं 2 की मौत हो गई है। खरगोन में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। मुरैना में 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबलपुर में 8, भोपाल में 9, ग्वालियर,शिवपुरी, 2-2, छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।




Leave a Reply