-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इंदौर में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमित दो लोगों की मौत
इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में से दो और लोगों की गुरुवार को मौत हो गई। अब तक इंदौर में पांच लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मारे जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर में ज्यादा स्थिति खराब है क्योंकि वहां कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिए मोहल्लों-बस्तियों में जा रही चिकित्सकों व सरकारी कर्मचारियों की टीम को सहयोग भी नहीं दिया जा रहा है।
बुधवार को एक बस्ती में टीम पर पथराव जैसी घटना हुई है जिसमें गुरुवार को पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। घटना के वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा तीन की उपधारा दो के तहत कार्यवाही की। रासुका में निरुद्ध किए गए इन दोषियों को केंद्रीय जेल रीवा में रखे जाने के आदेश मनीष सिंह जिला दंडाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। उल्लेखनी है कि इंदौर में अभी 75 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति हैं।




Leave a Reply