कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन

COVID-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने रेल कर्मियों को बचाने हेतु भोपाल मण्डल द्वारा लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मण्डल के डीजल शेड इटारसी में रेल कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से एक फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन (Foot Pedal operated hand wash machine ) बनाई गई है, इसका संचालन हाथों का उपयोग किये बिना ही किया जा रहा है।

इस प्रकार वाटर टेप और लिक्विड सोप को हाथ से छुए बिना ही हाथों को धोया जा रहा है। डीजल शेड इटारसी द्वारा बनाई गई इस फुट पेडल ऑपरेटेड हैंड वाश मशीन से संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today