-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कोरोना वायरस ड्यूटी में पांच दिन बाद घर पहुंचे डॉ. डेहरिया, सोशल मीडिया पर छाये
भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया सोमवार को पांच दिन की ड्यूटी के बाद अपने घर पहुंचे और परिवारजन ने बाहर ही उन्हें चाय पिलाकर ड्यूटी के लिए फिर विदा कर दिया। उनकी यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तो उसकी आम आदमी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली में आप नेता मनीष सिसौदिया आदि ने सराहना की। उनके जज्बे को सलाम किया। यह वही डॉक्टर हैं जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने हटा दिया था लेकिन जब उनके काम का फीडबैक लिया तो कुछ घंटे बाद ही दोबारा पदस्थ कर दिया था।
डॉ.सुधीर डहरिया की अपने घर के सामने चाय की चुस्कियां लेते तस्वीर सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुई थी। फेसबुक, ट्वीटर पर इसे काफी लाइक किया गया और शेयर किया गया। उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की प्रशंसा की गई। वे पांच दिन बाद जब घर पहुंचे तो घर के बाहर ही चाय ली और कपड़े लेकर फिर अपने कर्त्तव्यस्थल भोपाल के जेपी अस्पताल पहुंच गए।
उनकी सोशल मीडिया पर दिल्ली मेडिकल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता ने पोस्ट की थी जिस पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा – ये है देशभक्ति… अपने काम को निष्ठा से पूरा करना ही सच्ची देशभक्ति है, सच्ची पूजा है। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की। शिवराज ने लिखा – मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वो पाँच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हज़ारों-लाखों #CoronaWarriors को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।




Leave a Reply