-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रेल मण्डल का केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय रात-दिन कार्यरत
कोरोना वायरस के प्रभाव एवं संक्रमण को रोकने हेतु लॉक डॉउन की अवधि में समाज के लिए जरूरी सामान जैसे खाद्यान्न, कोयला, पीओएल, दूध, सब्जियां आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मालगाड़ियों का परिचालन निर्बाध रूप से जारी है।
मालगाड़ियों के सुचारू संचालन के लिए मण्डल कंट्रोल आफिस, जहां से समस्त गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया जाता है, रात-दिन कार्य कर रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुते सभी कंट्रोलर के कार्य समय में संशोधन किये गए हैं एवं तदनुसार उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है।
इसी प्रकार वाणिज्य कन्ट्रोल, आर.पी.एफ. कन्ट्रोल में भी जरूरी कर्मचारी रोटेशन के अनुसार ड्यूटी कर रहे हैं।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने ड्यूटी पर तैनात अपने रेल कर्मियों से आग्रह किया है कि वह मास्क का उपयोग करें और आपस में निर्धारित एक मीटर की दूरी बनाए रखें, हाथ धोते रहें, प्रतिकार शक्ति बनाये रखें ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।




Leave a Reply