-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सभी जिलों में स्थापित होगी टेली मेडिसिन यूनिट
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरोना के संक्रमण से संभावित व्यक्तियों की सतत स्वास्थ्य निगरानी के लिये सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट स्थापित की जा रही है।
श्रीमती डॉ. गोविल ने कहा है कि टेली मेडिसिन का दायित्व होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों, जिनमें संक्रमित होने की संभावना अधिक है, उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी करना है। उन्होंने कहा कि होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों को चिन्हित करते समय ही उन्हें जिला अस्पताल में स्थापित टेली मेडिसिन यूनिट का दूरभाष नंबर दें, जिससे जरूरत पड़ने पर जरूरी सलाह प्राप्त कर सकें। कोविड-19 पोर्टल पर उपलब्ध सूची में प्रदर्शित होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों से टेली मेडिसिन यूनिट द्वारा सम्पर्क कर जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया जाये। होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखने पर तत्काल जिले की रैपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी जाये। टेली मेडिसिन यूनिट द्वारा दैनिक रूप से स्टेट कोविड पोर्टल के टेली मेडिसिन माडयूल में एंट्री की जाये। टेली मेडिसिन यूनिट की सूचना दूरभाष नंबर के साथ मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासकीय अमले को भी दी जाये।




Leave a Reply