-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
डीजीपी ने पुलिस बल की हौसला अफजाई के लिए लिखा पत्र
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री की पहल पर चल रहे देशव्यापी 21 दिन के लॉक डाउन में मध्यप्रदेश पुलिस के धैयपूर्वक काम करने की सराहना की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि मध्यप्रदेश पुलिस इसी तरह अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए कर्त्तव्यपरायणता से काम प्रदेश को इस संकट से उबारने में कामयाब होगी।
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, रेल पुलिस अधीक्षकों, विशेष सशस्त्र बल के सेनानियों एवं थाना प्रभारियों को अर्ध शासकीय पत्र लिखकर हौसला अफजाई की है। उन्होंने कहा है लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की अबाध्य पूर्ति, बीमार लोगों को बिना देरी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना, असंगठित श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन आदि सेवाएँ मुहैया कराने में पुलिस, विशेष सशस्त्र बल एवं होमगार्ड के जवानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस की इन सभी इकाइयों के जवान दिन-रात अथक मेहनत कर इस भूमिका का बखूबी ढंग से निर्वहन भी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस बल के जवानों से अपील की है कि इसी समर्पण भाव से कार्य कर लॉक डाउन के शेष दिवसों में भी जनता की सेवा करते रहें, ताकि देश व प्रदेश को कोराना के संकट से बचाया जा सके।
सुरक्षा मानकों को कड़ाई से पालन करने पर जोर
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने पुलिस जवानों से यह भी कहा है कि अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना से संबंधित सुरक्षा मानाकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने जवानों से अपील की है कि सुरक्षा मानकों को न केवल स्वयं अपनाएँ अपितु अपने परिवारजनों को भी इसके लिए जागरूक कर सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। जौहरी ने ड्यूटी के दौरान उपयोग में लाए जा रहे वाहनों, कार्य स्थालों, मैस, बैरिक इत्यादि स्थानों को भी बेहतर ढंग से सेनेटाइज रखने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा है हम स्वस्थ रह कर ही भली-भाँति देश की सेवा कर सकते हैं।




Leave a Reply