-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमल नाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात, भरोसा दिलाया फिर ताकत के साथ लौटेंगे
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को ही भोपाल लौट रहे हैं। भोपाल आने के पहले उन्होंने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताया। भाजपा की साजिश से सरकार कैसे गिरी और उसमें अपने लोगों ने भाजपा का कैसे साथ दिया, सभी बिंदुओं के बारे में सोनिया गांधी को अवगत कराया।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल आने के पहले दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात में प्रदेश सरकार को गिराने में भाजपा द्वारा विधायकों को दिए गए प्रलोभनों, साजिश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि न केवल विधायकों को प्रलोभन दिए बल्कि बेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों को बंधक जैसे बनाकर रखा गया। हमारे नेताओं से तो दूर विधायकों के परिजनों तक से मिलने तक नहीं दिया गया। कमलनाथ ने सोनिया गांधी को बताया कि हमारे नेताओं ने किस तरह इस खेल में साथ दिया, उसकी जानकारी दी।
सोनिया गांधी से मुलाकात में कमलनाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार के प्रमुख कामों के बारे में भी बताया। जनहितैषी फैसलों से हमारी सरकार मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में काम कर रही थी लेकिन भाजपा ने बौखलाकर तथा भयभीत होकर साजिश की। कमलनाथ ने सोनिया गांधी को आश्वास्त किया कि प्रदेश के कांग्रेसजन एकजुट हैं और उनमें निराशा का भाव नहीं है। वे भाजपा की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस फिर लौटेगी और ताकत के साथ लौटेगी।




Leave a Reply