भोपाल और जबलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटेवि मरीज मिले

कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक पॉजिटेव मरीज भोपाल और जबलपुर में रविवार को मिले। जबलपुर में चार मरीज पहले मिल चुके हैं। इन्हें देखते हुए उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों को आइसोलेट किया जा रहा है।

साथ ही कोरोना वायरस वाले संक्रमित पॉजिटेव केस के मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। भोपाल में मिली संक्रमित मरीज लंदन में कानून की पढ़ाई करने वाले युवती है जो भोपाल अपने घर आई थी। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा है कि युवती का आइसोलेट कर इलाज कराया जा रहा है। उसे दिल्ली लेने गए उसके भाई की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उसके परिजनों के स्वास्थ्य पर भी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today