शरद कौल के इस्तीफे पर घमासान, भाजपा राजभवन पहुंची

भाजपा विधायक शरद कौल के इस्तीफे को लेकर दूसरे दिन भी गफलत बनी रही। विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति द्वारा इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने तथा इसके बाद कौल द्वारा विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह के सामने उपस्थित होकर दबाव में इस्तीफा लिखवाए जाने का पत्र सौंपे जाने से मामला अधर में लटक गया था।

इसको लेकर भाजपा ने राजभवन का दरवाजा खटखटाया और राज्यपाल लालजी टंडन से शिकायत की। इसके बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव को राजभवन तलब किया गया। देर रात तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today